जीवनदीप आश्रम में सीएम धामी का आगमन—पूजा-अर्चना, कन्या पूजन और सामूहिक विवाह में शामिल

ख़बर शेयर करें -

जीवनदीप आश्रम, रुड़की में आध्यात्मिक आस्था का विराट संगम—मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना, ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी सभागार का लोकार्पण, सनातन धर्म और जीवन दर्शन पुस्तक का किया विमोचन

 

रुड़की के जीवनदीप आश्रम में आयोजित पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की। उन्होंने साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया और ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी सभागार का लोकार्पण कर ‘सनातन धर्म और जीवन दर्शन’ पुस्तक का विमोचन किया।

 

मुख्यमंत्री ने कन्या-पूजन कर नारी शक्ति का सम्मान किया और सामूहिक विवाह समारोह में परिणय-सूत्र में बंधे नवदंपत्तियों को नवजीवन का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति की ध्वजा आज पूरे विश्व में गर्व के साथ लहरा रही है। देवभूमि उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रही है।

 

कार्यक्रम में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री रविंद्र पुरी महाराज, विधायक श्री प्रदीप बत्रा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी तथा महापौर रुड़की श्रीमती अनीता अग्रवाल सहित अनेक संत और गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *