देहरादून: ऑल इंडिया गोरखा एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के 75वें स्थापना दिवस पर देहरादून में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैरिस्टर अरि बहादुर गुरूंग जी की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही एसोसिएशन की स्मारिका का भी विमोचन किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखा समाज सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ प्रदेश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारतीय सेना में गोर्खाली समाज का अद्वितीय योगदान है और राज्य सरकार उनके उत्थान और सम्मान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, माननीय विधायक सविता हरबंस कपूर सहित अनेक सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे।
