जुमे की नमाज के दौरान हुआ हमला,180 से अधिक लोग घायल, कईयो की हालत गंभीर..

ख़बर शेयर करें -

पेशावर में फिदायीन हमला,56 लोगों की मौत,

इस्लामाबाद पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से बेहद दुखी खबर सामने आई है। पाकिस्तान के पेशावर में जुमे की नमाज की दौरान फिदायीन बम हमला किया गया है।  इस विस्फोट में करीब 56 लोगों की मौत हो गई। वही करीब 180 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। यह बम विस्फोट पेशावर के कोचा रिसालदार इलाके में किस्सा ख्वानी बाजार की एक शिया मस्जिद में नमाज पढ़ने के दौरान हुआ है।

 

वही पेशावर पुलिस सूत्रों के मुताबिक शहर के किस्सा ख्वानी बाजार में दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की और रोकने पर वहां खड़े पुलिस कर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी।  इस दौरान एक सिपाही की गोली लगने से मौत हो गई है। वही एक अन्य सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज चल रहा है। इसके बाद हमलवार मस्जिद में जा घुसे और खुद को भी उड़ा दिया। वही पेशावर पुलिस बचाव कार्य में जुटी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां कुछ गंभीर लोगों की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

 

एका एक हुए इस हमले से आसपास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई। वही भीड की चपैट में आए युवक की कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई। पेशावर पुलिस ने इस हमले की जांच शुरू कर दी है। वही वहां मौजूद लोगों ने बताया कि हमलवार काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।लेडी रीडिंग अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि दस घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

 

हमले के दौरान वहां मौजूद एक युवक ने पाक मीडिया को बताया कि हमलवार काले कपड़े पहने हुए थे।यह मस्जिद के हाल में घुस गये और खुद को उडा लिया। जिसके बाद मस्जिद में लाशों का ढेर लग गया।पाक पीएम इमरान खान ने इस हमले की कड़ी निन्दा करते हुए हमले में घायल को फोरी तौर पर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। वही पाक सरकार के सूत्रों के मुताबिक पीएम इमरान खान ने शनिवार को अस्पताल पहुंचकर हमले में घायल लोगों के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *