बाजपुर: दिव्यांग जनों के अधिकारों को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर: दिव्यांग जनों के अधिकारों को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

बाजपुर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में इंटर कॉलेज बाजपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर के निर्देशन में संपन्न हुआ।

शिविर में छात्रों व आमजन को बताया गया कि हर वर्ष 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस मनाया जाता है। इस दिवस की शुरुआत वर्ष 1992 में संयुक्त राष्ट्र ने की थी, जिसका उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण को बढ़ावा देना तथा समाज में उनके प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

अधिवक्ता महिपाल सिंह ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनकी क्षमता को आगे बढ़ाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने के लिए समाजिक सहयोग पर जोर दिया।

पीएलवी शशि गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष की थीम संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास के दूसरे विश्व शिखर सम्मेलन की गति पर आधारित है।

इसके अलावा पीएलवी शिवानी दीपक ने दिव्यांग जनों के अधिकारों और उनके कल्याण को बढ़ावा देने पर विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *