मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा बरामद — SOTF कुमाऊँ का कड़ा प्रहार
जनपद उधम सिंह नगर के थाना पुलभट्टा क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (SOTF) कुमाऊँ परिक्षेत्र ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयाँ बरामद की हैं।
मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” विज़न के तहत तथा आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 25 फरवरी 2026 को आईजी कुमाऊँ परिक्षेत्र एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखण्ड से प्राप्त आदेशों के क्रम में औषधि नियंत्रक विभाग, SOTF कुमाऊँ व पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर ए.के. मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
बरामदगी का विवरण
छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर से निम्न प्रतिबंधित/नियंत्रित दवाइयाँ बरामद की गईं—
Tramadol के 14,472 कैप्सूल
Alprazolam की 5,670 टैबलेट
Tramadol के 50 इंजेक्शन
बताया जा रहा है कि उक्त मेडिकल स्टोर शकूर खान पुत्र सब्बीर खान, निवासी शक्तिफार्म रोड, ग्राम सेदोरा, चौकी बरा, थाना पुलभट्टा द्वारा संचालित किया जा रहा था।
इस संबंध में थाना पुलभट्टा में NDPS एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी
प्रभारी, SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र व समस्त टीम
श्री नीरज कुमार, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक, रुद्रपुर
श्री शुभम कोटनाला, औषधि निरीक्षक
श्रीमती निधि शर्मा, औषधि निरीक्षक
उ0नि0 दिनेश भट्ट, थाना पुलभट्टा
का0 अनिल, थाना पुलभट्टा
कुमाऊँ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
“नशे पर वार — युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना हमारा संकल्प।”
