काशीपुर – (सुनील शर्मा) राज्य की भाजपा सरकार की घोर उपेक्षा के चलते आशा हड़ताल और धरना बाइसवें दिन भी जारी रहा। उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की ओर से कहा गया कि, “देहरादून में विधानसभा सत्र शुरू हो रहा है। आशाओं को काम करते हुए पन्द्रह सालों बाद भी मासिक वेतन क्यों नहीं दिया जा रहा है, यह शोषण की व्यवस्था कब तक चलेगी विधानसभा में इसका जवाब सरकार को देना चाहिए।” बयान में कहा गया कि, “सभी विधायक आशाओं के शोषण का सवाल विधानसभा में उठाएं और आशाओं को मासिक वेतन फिक्स करने की मांग करें। वैसे भी आशा वर्कर्स ने सभी पक्ष-विपक्ष के विधायकों को अपना मांग पत्र लिखकर दिया है। विधायकों ने भी विधानसभा में मुखर होकर आशाओं की बात रखने का वायदा किया है। यदि विधायकों द्वारा वादाखिलाफी की गई तो विधानसभा सत्र के पश्चात क्षेत्र में आने पर उनसे जवाब तलब किया जायेगा।”
Related Posts
(राहत की ख़बर)हल्द्वानी में 4334 घर तोड़ने पर रोक, 10 बिंदुओं से समझें SC का आदेश….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी में बुलडोजर नहीं चलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है। उत्तराखंड में रेलवे…
प्रदेश संयोजक ने किया गाँवों का भ्रमण,सुनी लोगों की समस्याएं,पढ़े पूरी खबर
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (सुनील शर्मा) प्रशिक्षण कमेटी उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश संयोजक इंदू मान ने बताया की कल…
कोतवाली लालकुआं व चोरगलिया पुलिस टीम ने 04 वारंटियों को किया गिरफ्तार……..
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्यवाही तथा…
