काशीपुर – (सुनील शर्मा) कोरोना काल में लोगों का रोजगार छीनने के बाद उधम सिंह नगर की महिलाओं ने आपस के पैसे जमा कर एक ऐसी पहल की है जो कि स्वरोजगार को बढ़ावा देती है | काशीपुर में नई किरण स्वयं सहायता समूह ने चौलाई के लड्डू बना कर महिलाओं को रोजगार देने का काम किया है। कोरोना की दूसरी लहर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था। हर व्यक्ति पर आर्थिक संकट के बादल छा गए थे । इसी बीच काशीपुर की कुछ महिलाओ ने आपस में पैसे जमा कर एक ऐसी पहल की जोकि काबिले तारीफ है। जहां कोरोना के दौरान महिलाओं को सहायता देने के लिए कुछ महिलाओं ने एक समूह नई किरण स्वयं सहायता समूह शुरू कर दिया जिसमें दर्जनों महिलाओं को रोजगार मिलना शुरू हो गया उनके बनाये चौलाई के लड्डुओं को बाजार में खूब पसंद किए जाने लगा है | जिन महिलाओं का कोरोना काल मे रोजगार छीन गया और परिवार भुखमरी की कगार पर आ गए उस वक्त ये महिला समूह उनके लिए वरदान साबित हुआ। जिन महिलाओं का कोरोना काल में रोजगार चला गया था उन्हें यहां एक रोजगार भी मिला और परिवार का पालन पोषण भी हुआ है | वहीं नगर निगम काशीपुर की मेयर उषा चौधरी ने कहा कि महिलाओ ने जो ये कार्य किया है वह बहुत सहरानीय कदम है कोरोना काल मे आई मुसीबत के समय महिलाओं को एक रोजगार मिला है जिससे आज इस उत्पादन को हाईटेक करने का सौभाग्य मिला है।
Related Posts
बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया हिंदी पखवाड़ा…….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में महाविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा “हिन्दी दिवस” पर हिन्दी…
भारतीय किसान यूनियन ने एसडीम कार्यालय पर प्रदर्शन कर, एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर– जिलाधिकारी द्वारा जनपदभर में पुराल जलाने पर प्रतिबंध लगाने से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों…
भूख हड़ताल के बाद हरकत में आया प्रशासन, चोरगलिया की सड़क सुधार कार्य शुरू….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – चोरगलिया रेलवे क्रॉसिंग से गौलापार को जोड़ने वाली क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर आठ महीनों से…
