रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) रुद्रपुर निवासी कपिल पुत्र अमर सिंह वार्ड नंबर २३ में रहने वाला टेम्पो चलाता है उसका कहना है कि रास्ते में मेरा टेम्पो खराब हो गया था तभी अचानक से शाहरुख़ नाम के व्यक्ति ने उसे वहा टेम्पो खड़ा करने के लिए मना कर दिया जब कपिल ने टेम्पो खराब होने की बात कही तो शाहरुख आग बबूला हो गया और टेम्पो पे डंडा मारने लगा जिस पर कपिल और शाहरुख में कहासुनी हो गई | मामला जब चौकी बाजार में पहुंचा तो पुलिस ने शाहरुख को चौकी में बिठा लिया | लेकिन थोड़ी ही देर बाद वहां पर विधायक राजकुमार ठुकराल जो दबंग के नाम से भी जाने जाते है वहां पहुंच गए और उन्होंने कपिल, उसके मामा धर्म सिंह कोली और उसकी मां से गाली गलौज शुरू कर दी और चौकी में बैठे शाहरुख को जबरदस्ती हाथ पकड़कर चौकी से बाहर ले आए | साथ ही उन्होंने कपिल के मामा को जान से मारने की धमकी दी सारा मामला आदर्श कॉलोनी चौकी इंचार्ज के सामने की घटना है बताया जा रहा है कि मौके पर बाजार चौकी इंचार्ज ना होने के कारण आदर्श कॉलोनी चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार का चार्ज था अब देखना यह है इसमें आगे की कार्रवाई क्या होती है?
Related Posts
हरिद्वार में जंगली जानवर बने आतंक का पर्याय,, मकान की छत पर गुलदार के आने से दहशत में लोग
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार के रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों का निकलना लगातार जारी है हरिद्वार के…
लघु उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता विकास बंसल के द्वारा दर्जा राज्यमंत्री उत्तम दत्ता को लड्डूओं से तोला…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- लघु उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता, समाजसेवी संजय ठुकराल एवं विकास बंसल के द्वारा दर्जा…
जयंती पर कांग्रेसियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को किया नमन……
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- महानगर कांग्रेस कमेटी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर…
