हल्द्वानी (जफर अंसारी) -कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एक बार फिर से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत को उत्तराखंड में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिये सीएम का चेहरा घोषित करने की मांग की है। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा का कहना है कि हरीश रावत उत्तराखंड की राजनीति के सबसे बड़े और लोकप्रिय नेता हैं, ऐसे में उनके चेहरे पर चुनाव लड़ने से कांग्रेस को जरूर लाभ होगा, अगर चेहरा नहीं घोषित किया जाता तो कार्यकर्ताओं और जनता में भ्रम की स्थिति पैदा होगी, प्रदीप टम्टा का कहना है कि हरियाणा के अंदर भी कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय चेहरे भूपेंद्र हुड्डा को मुख्यमंत्री का चेहरा देर से घोषित किए जाने पर कांग्रेस को सत्ता से बाहर रहना पड़ा, ऐसे में हरीश रावत को भी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया जाना चाहिए जिससे पार्टी को चुनाव में उनके अनुभव का लाभ मिल सके, प्रदीप टम्टा ने कहा कि अगर राष्ट्रीय नेतृत्व किसी और को भी मुख्यमंत्री का चेहरा बनाता है तो उनको वो भी स्वीकार है लेकिन चुनाव से पहले पार्टी को मुख्यमंत्री का चेहरा जरूर घोषित होना चाहिए।
Related Posts
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बना चुके पार्टी छोड़ने का मन, राजनीतिक गलियारों में हलचल……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया पार्टी से इस्तीफ दे सकते है। उत्तराखंड में लोकसभा…
अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का पीला पंजा हल्द्वानी में यहां से हटाया अतिक्रमण….
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी-सूबे में सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के…
उद्यमिता विकास कार्यक्रम के आठवें दिन छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया बाजार सर्वेक्षण….
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में देवभूमि उद्यमिता योजनांतर्गत संचालित 12 दिवसीय…
