लालकुआं – (जफर अंसारी) 19 सितंबर को हल्द्वानी में प्रस्तावित आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पदयात्रा पर प्रहार करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने कहा कि धर्म एवं झूठ की राजनीति करने वाले अरविंद केजरीवाल हल्द्वानी आ रहे हैं जबकि प्रदेश में आम आदमी पार्टी के साथ ही कांग्रेस का भी कोई जनाधार नहीं बचा है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी झूठी और कोरी घोषणा करके जनता को मुफ्त की चीजों का सपना दिखाकर गुमराह कर रही है। दिल्ली मॉडल के विकास की बात बारिश में सामने आ गई जहां सड़कों पर पानी भरा रहा जहाँ लोग नाव एवं कश्तियां बनाकर तैरते नजर आए। अब आम आदमी पार्टी की नजर उत्तराखंड पर है और यहां भी झूठी घोषणाएं करके जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया जा रहा है | मगर प्रदेश की जनता समझदार है और आम आदमी पार्टी की नीतियों से वाकिफ भी |
Related Posts
यहां विश्वकर्मा जयन्ती पर पूर्ण विधि विधान के साथ दुग्धशाला परिसर में की गई पूजा अर्चना……….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं-नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा विष्वकर्मा जयन्ती को हर्षोउल्लास से मानते हुए दुग्धशाला में स्थापित मशीनरी का विधिविधान…
सोशल मीडिया पर चल रही खबर,पढ़े अनुचर के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट की क्या है सच्चाई….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में यह खबर चल रही है कि अनुचर दीपक उप्रेती जो कि…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सुनी लोगों की समस्याएं
ख़बर शेयर करें – लालकुआँ – (जफर अंसारी) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेन्द्र बोरा ने विधानसभा क्षेत्र कि बंगाली कालोनी में…
