अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने सीखे योग के गुर

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर – (वसीम हुसैन)  22 सितंबर 2021 को अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के नेतृत्व में महासंघ उधम सिंह नगर की महासचिव और जेसीज पब्लिक स्कूल की योगाध्यापिका मंजू खनी ने पुलिस अधीक्षक व पुलिस कर्मचारियों को योगाभ्यास करवाया। साथ ही कौशल अभियान के तहत योगप्रेमियों व सदस्यों को नशा मुक्ति संकल्प भी दिलाया गया। और आगे जानकारी देते हुए योगाध्यापिका मंजू खनी ने बताया कि अखिल भारतीय महासंघ संस्थापक, अध्यक्ष योगगुरू मंगेश त्रिवेदी की अगुवाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन की पावन बेला पर 71 लाख लोगों को योगाभ्यास करवाने का महासंकल्प जारी है। उन्होंने कहा योग से शारीरिक और मानसिक एकाग्रता बढ़ती है।

     

इससे लोगों को आंतरिक मन में झांकने तथा शारीरिक संरचना और विभिन्न अंगों को आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करने मे बल मिलता है। वर्तमान में योग हमारी आवश्यकता बन चुका  है। इसके फायदे लोगों को आकर्षित करते है। योग के संचालन के लिए खास व्यवस्था भी करने की आवश्यकता नहीं है। योगाभ्यास छोटे स्थानों पर भी किया जा सकता है। योग के विभिन्न आसनों से शरीर के अंदर के विभिन्न अंगों की क्रियाशीलता बढ़ती है। जो शरीर को संतुलित रखने में उपयोगी होता है। योग जिमनास्टिक और व्यायाम नहीं है जो शरीर के मांसपेशियों को उद्रीत कर गठिला बनाता है। बल्कि योग एक ऐसी विद्या है जो मनुष्य को एक ही अवस्था में घंटो बने रहने की क्षमता प्रदान करता है। इस अवसर पर 31 वीं वाहिनी पी. ए. सी. के सेनानायक ददनपाल, सहायक सेनानायक महेश चंद्र कांडपाल, शिविर पाल, मनीष शर्मा कंपनी कमांडर ,राधा थापा, सूबेदार सैन्य सहायक खुर्शीद अली व अन्य कर्मचारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *