भारत बंद के समर्थन में अखिल भारतीय किसान महासभा, सरकार को चेतावनी, हल्द्वानी में भी दिख रहा बंद का असर..

ख़बर शेयर करें -

 

हल्द्वानी – (मोनिका) देश का अन्नदाता लगभग पिछले 10 महीनो से भी अधिक समय से कृषि कानूनों के विरोध में आन्दोलन कर रहे हैं, जिसमे सैकड़ो किसानो की मौत भी हो चुकी हैं, इन कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने आज भारत बंद का आह्वान किया हैं| भारत बंद का असर हल्द्वानी में भी देखने को मिल रहा है, अखिल भारतीय किसान महासभा ने कृषि कानूनों के खिलाफ किया भारत बंद का आह्वान किया| अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ता डॉ केलाश चन्द्र पाण्डेय और सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने भारत बंद का समर्थन किया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश के किसानो का शोषण कर रही है| इसके साथ ही आम जनता का भी सरकार द्वारा शोषण हो रहा है|  जब देश का अन्नदाता ही खुश नही है तो देश कैसे आगे बढेगा? अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ता डॉ केलाश चन्द्र पाण्डेय कहा कि, मोदी सरकार ने किसान विरोध कानून बनाये हैं|

उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार यह काले कानून और लेबर कोड वापस ले| सरकार जल्द महंगाई को खत्म करे और लोगो को रोज़गार दें| लोग इस बढती महंगाई से परेशान हैं आम आदमी की इस महंगाई ने कमर तोड़ रखी है डॉ केलाश चन्द्र ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश में धार्मिक विभाजन किया जा रहा है|

और उन्होंने आगे कहा कि किसान लगातार इस काले कानून का विरोध कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार किसानो की आवाज़ सुनने को तैयार नही है| उन्होंने कहा कि मै मोदी सरकार से कहना चाहूँगा की अपनी ज़िद छोड़े और किसानो के हित में यह काले कानून वापस ले|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *