लालकुआ – (जफ़र अंसारी) प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार और उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया के निर्देशन में डौली रेंज लालकुआं ने अवैध रुप से रेता तस्करी कर रहे वाहन को सीज़ किया डौली रेंजर के नेतृत्व 27/09/21 को सुबह 9.30 बजे हल्द्वानी सितारगंज हाईवे के पीपलिया वन वैरियर के पास वन उपज रेता का अवैध अभिवहन करने पर 01 हाईवा डंपर पंजीकरण नंबर UK06 CA 9958 को पकड़ लिया और लालकुआ रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया है। वाहन चालक मौक़े से फ़रार हो गया।रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि इस वाहन में अवैध रूप से 250 कुंटल वन उपज रेता ले जा रहे थे |प्राप्त सूचना और जाँच के अनुसार बाजपुर क्षेत्र से अवैध रूप से निकासी की बात सामने आ रही है। प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है। रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है। वन सम्पदा की चोरी और वन संपदा अभिवहन नियमावली का उलंघन करने वाले लोगों को किसी भी सूरत मे बक्शा नही जाएगा। टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी ,वन दरोगा मदन सिंह बिष्ट , ललित काला ,दिनेश पंत , सत्यपाल सिंह सामयिक कर्मी अमजद खान ,मनोहर जोशी ,अर्जुन भाकुनी, शिवलाल, हेमंत सिंह मौजूद रहे |
Related Posts
वारंटीयो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 02 वारंटी गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में ऑपरेशन प्रहार, ऑपरेशन क्रैकडाउन तथा…
भाजपा सरकार जुमलों के सिवा नहीं : अलका पाल……
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव संचालन समिति की सदस्य अलका पाल ने कहा कि…
लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत वारण्टियो के विरूद्ध थाना गदरपुर पुलिस की कार्यवाही 07वारण्टी को किया गिरफ्तार…….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- लोकसभा निर्वाचन – 2024 को सकुशल व शान्तिपूर्वक संपन्न कराये जाने हेतु वारण्टियो की गिरफ्तारी हेतु…
