काशीपुर – (सुनील शर्मा) काशीपुर के भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल और जे एस नरूला पर निशाना साधा। उन्होंने कहा राजीव अग्रवाल और भाजपा नेता जे एस नरूला मेरी छवि धूमिल करने के लिए गलत हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने मेरे खिलाफ बगैर किसी कानूनी ठोस आधार के चुनाव याचिका दायर की लेकिन जीत अंत में सच्चाई की हुई। अपने कार्यालय में बुलाई गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक चीमा ने कहा कि ये दोनों इतनी भी समझ नहीं रखते कि अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ गलत बयानबाजी करे । विधायक चीमा ने कहा यदि राजीव अग्रवाल चुप भी बैठना चाहें तो जे एस नरूला उन्हें चुप नहीं बैठने देंगे। ये दोनों भारतीय जनता पार्टी से कितनी बार निकाले जा चुके हैं | इसके साथ ही उन्होंने शहर की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा शहर में अमृत योजना के तहत सड़कों पर पेयजल व्यवस्था के लिए जल निगम ने कई स्थानों पर सड़कों को खोद दिया है। कई बैठकें कर इन सड़कों की मरम्मत के लिए जल निगम को बताया गया लेकिन खुदाई से सडकें ध्वस्त हो गई। जल निगम के अनुसार संबंधित कार्य के प्रति नगर निगम को राशि का भुगतान किया गया है। अतः मरम्मत की जिम्मेदारी नगर निगम की होती है लेकिन निगम को किया गया भुगतान मरम्मत में होने वाले खर्च के सापेक्ष बहुत कम है।आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी को लेकर पूछे जाने पर विधायक चीमा ने कहा कि उन्होंने कभी भी टिकट के लिए दावेदारी नहीं की मैंने खुद के चुनाव लड़ने की दावेदारी को पार्टी पर छोड़ दिया है।
Related Posts
उत्तराखंड में भी ओबीसी को 27% प्रतिशत आरक्षण मिले- अलका पाल
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- (सुनील शर्मा) उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव व अखिल भारतीय पाल महासभा की महिला प्रदीप…
भाजपा के रोड शो में दिखे आईटीआई गैंग के सदस्य, रोड शो में नहीं पक पाई भाजपा की खिचड़ी: ललित जोशी….
ख़बर शेयर करें -अधिवक्ताओं ने कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी को दिया समर्थन…. हल्द्वानी। आज कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी…
बाजपुर पहुँची चैतन्य रथ यात्रा का किया भव्य स्वागत….
ख़बर शेयर करें -बाजपुर-सहजयोग की संस्थापक माता निर्मला देवी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में घूम रही…
