रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) तराई क्रांति संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष कमल श्रीवास्तव और महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बेला मंगल सिंह ने रामपुरा चौरासी घंटा मंदिर में महिलाओं की बैठक कर समाज में हो रहे उत्पीड़न और नजूल पर बैठे मालिकाना हक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कोई भी पार्टी हो वह राजनीति ही करती है और आम जनता की ओर ध्यान नहीं देती | वहां उपस्थित सभी माताओं बहनों से अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा आप सभी तराई क्रांति संगठन से जुड़िए, तराई क्रांति संगठन आप सभी को हर तरीके से मदद पहुंचाएगा | इस संगठन का उद्देश्य सिर्फ गरीबों और मजदूरों की आवाज को मजबूती से शासन – प्रशासन तक पहुंचाना है | तराई क्रांति संगठन में बहुत बड़े स्तर पर लोगों ने जॉइनिंग ली है | साथ ही कमल श्रीवास्तव ने कहा कि मेरी यह लड़ाई सरकार से तब तक रहेगी जब तक गरीबों को उनका हक नहीं मिल जाता | इस मौके पर अंजू कौशल बेला मंगल सिंह रामबाबू और सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे |
Related Posts
हल्द्वानी – गजराज सिंह बिष्ट बने हल्द्वानी के मेयर, भाजपा की हैट्रिक, राउंड एक से राउंड छ तक किसको कितने वोट देखे रिपोर्ट….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी– नगर निगम मेयर सीट भाजपा के कब्ज़े में।भाजपा ने हल्द्वानी मेयर सीट पर लगातार तीसरी बार…
पुलिस के फिसड्डी हथियार,,,एसपी सिटी हुए नाराज
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी (जफर अंसारी) पुलिस भले ही बदमाशों से लड़ने के लिये आधुनिक हथियारों से लैस होने की…
मुख्यमंत्री ने महिला दिवस पर कुमाऊ सेवा समिति चाइल्डलाइन को किया सम्मानित….
ख़बर शेयर करें -मुख्यमंत्री ने कुमाऊ सेवा समिति चाइल्डलाइन को महिला दिवस पर सम्मानित किया…. उधम सिंह नगर- गुरुवार को…
