लालकुआ – (जफर अंसारी) जिले भर में किसी भी ओर निकल जाइए खुलेआम वाहनों में ओवरलोडिंग देखने को मिल जाएगी, क्या कारण है कि दिनदहाड़े खुलेआम वाहनों में ओवरलोडिंग चल रही है? यह ओवरलोड वाहन शहरों में गांव में तथा मुख्य बाजारों में दिन-रात समान ढोते दिख जाएंगे, यह सब परिवहन विभाग की जानकारी के बावजूद हो रहा है, क्या कारण है कि हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद भी परिवहन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है, वास्तव में सवाल तो यह उठता है कि किसकी सह पर चल रहा है रात दिन ओवरलोडिंग का कारवां, शासन ने भी कई बार तेज रफ्तार वाहन चलाने ,ओवर लोडिंग करने, व वाहन चलाते वक्त मोबाइल में बात करने के खिलाफ आपराधिक मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए थे, बावजूद इसके परिवहन विभाग के अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता, वाहनों में ओवरलोडिंग मिलने पर प्रति कुंटल के हिसाब से जुर्माना लिया जाना चाहिए, ओवरलोडिंग वाहनों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए, सरिया पाइप और अन्य नुकीली वस्तुएं वाहन से बाहर नहीं निकली होनी चाहिए, सवारी और भार वाहनों में यात्रियों की संख्या से अधिक लोग बैठे नहीं होने चाहिए, इत्यादि हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद भी यह सब खुलेआम धड़ल्ले से हो रहा है,आखिर कब तक परिवहन विभाग मूकदर्शक बना रहेगा? और इन ओवरलोड वाहनों की चपेट में आकर बेकसूर लोग अपनी जान गवाते रहेंगे |
Related Posts
जनपद उधम सिंह नगर पुलिस ने लाखों रुपए का जुआ खेलने वाले चार अभियुक्तों को” अधिनियम के तहत किया गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (एम सलीम खान) रुद्रपुर-प्रभारी एस०ओ०जी० के नेतृत्व में एस०ओ०जी० टीम ने थाना झनकईया क्षेत्र में ग्राम…
हर सुख-दुख मा हम तुम्हारा दगणीं छां- पौड़ी पुलिस……
ख़बर शेयर करें -लालकुआ- दाना सयाणों का घौर जै जै कि राजी खुशी पुछणीं च पौड़ी पुलिस।पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…
केंद्रीय मंत्री बनने पर डॉ. चंदोला ने सांसद भट्ट को दी बधाई
ख़बर शेयर करें -चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के एमडी किशोर चंदोला ने भट्ट को बताया विकास पुरुष, पीएम मोदी का…
