लालकुआं – (जफर अंसारी) लालकुआं के स्थानीय राजकीय इंटर कालेज में इस वर्ष भी दशहरा मेले का आयोजन किया गया। जहाँ रात को रावण पुतले का दहन किया गया। इस दौरान वहां आए अनेक श्रद्धालुओं ने रावण दहन के पश्चात श्रीराम के जयकारे लगाये । लालकुआं के अम्बेडकर नगर वार्ड नम्बर एक स्थित पार्क में श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा था इसी के चलते को इंटर कालेज के मैदान में दशहरा मेले का आयोजन किया गया। रावण दहन से पूर्व मैदान में जमकर आतिशबाजी हुई जिसके बाद दोनों ही सेनाओं के बीच युद्ध हुआ | वही मेले में लगी खेल खिलौने, चाट पकौड़ी और मिठाईयों की दुकानों से दर्शकों ने जमकर खरीदारी की। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
Related Posts
हल्द्वानी में खौलते पानी में झुलसकर हुई तीन साल के बच्चे की मौत…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी में खौलते पानी में झुलसकर तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने…
हल्द्वानी में पानी को लेकर हाहाकार: बेस अस्पताल के पास पेयजल लाइन में लीकेज…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी में नलकूप खराब होने की समस्या बनी रहती है। होली से पूर्व शुक्रवार को नैनीताल…
अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वास्त दीपक बाली
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए बीते रोज मतदान सम्पन्न हो गया है। मतदाताओं के…
