हल्द्वानी – (समीक्षा) आनंद आश्रम वृद्धाश्रम की अध्यक्ष कनक चंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। मुलाकात में कनक चंद ने मुख्यमंत्री को वृद्धाश्रम के लिए जल्द ही भूमि देने की गुहार लगाई और मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले 4 वर्षों से दो बार जमीन फाइनल होने के बावजूद संस्था को गरीब, बेघर और जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए स्थायी वृद्धाश्रम बनाने के लिए जमीन अभी तक नही मिल पाई है। कनक चंद स्वयं विगत 4 वर्षों से निरन्तर बुजुर्गो की निःशुल्क सेवा करते हुए उनके हितों के लिए प्रयासरत हैं। जिस पर मुख्यमंत्री ने कनक चंद को उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया है। कनक चंद ने कहा कि मुझे प्रशासन पर भरोशा है कि चिन्हित भूमि को सरकार, आनंद आश्रम को एक आदर्श वृद्धाश्रम बनाने के लिए अवश्य देगी। साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगा। उन्होंने भूमि के लिए आगे आदेश जारी कर दिया है। आगे कनक चंद बताती है कि किसी भी बड़े काम में समय लगता है, थोडा धैर्य बनाये रखने और निरंन्तर चलते रहने से मंजिल मिल ही जाती है और उन्हें भी मिलेगी जिसके लिए वह आशान्वित हैं। तीन दिन पूर्व ही कनक चंद ने जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल, महापौर हल्द्वानी जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह से जमीन के सिलसिले में मुलाकात कर पूर्व में चल रही जमीन की फ़ाइल दिखाई और आगे संस्था से मदद की गुहार लगाई | जिस पर जिलाधिकारी ने संस्था को जमीन देने में अपनी स्वीकृति देते हुए शीघ्र ही कार्यवाही करने को कहा | वही जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने अपनी संस्तुति प्रदान की । कनक चंद ने बताया कि संस्था को वृद्धाश्रम हेतु सरकारी जमीन देने के लिए बी०जे०पी० के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह बिष्ट पहले ही अपनी संस्तुति दे चुके हैं | इसी के साथ प्रशासन/सरकार और सभी अधिकारी , अध्यक्ष कनक चंद की संस्था के वृद्ध सेवा से प्रभावित होकर विगत 6 वर्षों से किये गए उनके कार्यो की प्रसंशा करते हुए संस्था को सहयोग करने के लिए आगे आये हैं।
Related Posts
एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर लगातार गली- मोहल्लों में सत्यापन अभियान जारी
ख़बर शेयर करें -मुखानी व काठगोदाम क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्यवाही 21 मकान मालिकों पर लाखों का जुर्माना, 218 लोगों का…
यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर धूमधाम से मनाया ऋतु खंडूरी का जन्मदिन…..
ख़बर शेयर करें -देहरादून- भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के पदाधिकारी ने यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर विधानसभा…
दमकल विभाग ने किया मॉक ड्रिल का आयोजन,हॉस्पिटल के मरीजों,स्टॉफ कर्मचारियों को आग पर काबू पाने का दिया प्रिशिक्षण
ख़बर शेयर करें – काशीपुर-(सुनील शरमा) काशीपुर में मुरादाबाद रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में अचानक आग लगने से…
