पंतनगर– (एम.सलीम खान) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रस्थान से पूर्व पंतनगर एयरपोर्ट पर कुमाऊं मंडल के विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक की | इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को तत्काल प्रभाव से राहत पहुंचाने के आदेश दिए | वहीँ उन्होंने कहा कि आपदा की इस स्थिति से निपटने के लिए हम सबको मिलकर काम करने की जरूरत है | साथ ही वहां उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने बताया कि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं मंडल के आला अधिकारियों को आपदा पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने के आदेश दे दिए हैं | उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार आपदा प्रभावित लोगों के साथ खड़ी हैं | इस दौरान डीआईजी कुमाऊं निलेश आनंद भरणे, आई जी अजय रोतैला, मंडल आयुक्त, ऊधम सिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, सीडीओ आशीष भटगाई, एसडीएम प्रत्युष सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक ममता बोहरा, भाजपा विधायक राजेश शुक्ला, विवेक राय, सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे |
Related Posts
चौहान ने मलिन बस्तियों का किया दौरा,समस्याओं से निजात दिलाने का आश्वासन
ख़बर शेयर करें -लालकुआ (जफर अंसारी) लालकुआ के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन…
राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फडरेशन को मिला ई-मार्केटिंग अवाॅर्ड….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड सहकारी डेरी फडरेशन को ई-मार्केटिंग एंव दुुग्धोपर्जान में पूरे देश में उत्तराखण्ड…
पौड़ी पुलिस ने चोरी करने वाले अभियुक्तों की निशादेही पर 01 स्कूटी व सोने के जेवरात किये बरामद…….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- कस्बा पौड़ी में हुयी 05 चोरियों की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्त धर्मवीर एवं शाजिद खान उर्फ…
