रुद्रपुर– (एम. सलीम खान) उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के कई ज़िले संकट की स्थिति में बने हुए हैं | आपदा से हुई हानि को देखने और क्षेत्रों का मुआयना करने आये दिन राजनीतिक दलों के नेता दौरे पर निकल रहें है | इसी बीच आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे ऊधम सिंह नगर जिले के भाजपा प्रभारी मंत्री स्वामी यतीस्वरानन्द को आम जनता का गुस्सा झेलना पड़ा | जब मंत्री लोगों के बीच पहुंचे तो जनता ने भाजपा सरकार मुर्दाबाद, नेतागिरी नहीं चलेगी, मुआवजा दो वरना वापस जाओ के नारे, लगाकर भाजपा सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन किया | जनता ने भाजपा प्रभारी के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की | भारी विरोध के बीच भाजपा प्रभारी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी आपदा से निपटने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं | आपदा से निपटना एक बहुत बड़ी चुनौती है, जिसके लिए थोडा समय लगेगा | इसलिए आपदा की इस घड़ी में सभी को धैर्य और संयम की आवश्यकता है | इस दौरान उनके साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे |
Related Posts
चारधाम यात्रा पर जाने वालों के लिए अलर्ट, साइबर ठगी से बचाव को पुलिस का अभियान शुरू”
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- नैनीताल पुलिस द्वारा साइबर अपराध से बचाव हेतु कड़े कदम, चार-धाम यात्रा को लेकर जारी किया…
मीना शर्मा ने हरिद्वार में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात: संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प….
ख़बर शेयर करें -उत्तराखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बरिष्ठ उपाध्यक्ष और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की महिला कांग्रेस प्रभारी मीना…
वीडियो, संजीव जीवा की कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या, मुख्तार अंसारी के है करीबी जीवा….
ख़बर शेयर करें -लखनऊ। वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने…
