काशीपुर-(सुनील शर्मा) प्रदेश भर में पुलिस के द्वारा यातायात सुरक्षा को लेकर चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आज काशीपुर में रैली निकाली गई।सड़क सुरक्षा माह के चलते पुलिस सीपीयू व यातायात के द्वारा काशीपुर में एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसे कि एएसपी राजेश भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कोतवाली से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस कोतवाली में आकर समाप्त हुई। इस मौके पर एएसपी राजेश भट्ट ने कहा कि इस रैली का उद्देश्य है कि जो लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते उनको इस जागरूकता रैली के माध्यम से जागरूक कर यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जागरूक किया जाए। साथ ही जो नाबालिक इस यातायात का उल्लंघन करते हैं उनको भी इस विषय में जागरूक किया जाएगा। साथ ही 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यातायात के नियम व कानून के बारे में अवगत कराया जाएगा। इसी के साथ ही जगह जगह कोविड के चलते दो तीन लोगों को एकत्र कर चौपाल के माध्यम से जागरूक करने का काम किया जाएगा। सीनियर सिटीजन व महिलाओं को भी यातायात नियमों को बारे में विस्तार से समझाया जाएगा।
Related Posts
ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस के कार्यकर्ता डोर टू डोर कर रहे हैं धुआंधार जनसंपर्क
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) 63-विधानसभा क्षेत्र काशीपुर में कांग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचार धुआंधार रफ्तार से चल रहा है।…
उत्तराखंड: अल्मोड़ा में सल्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16.895 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -अल्मोड़ा (उत्तराखंड)। राज्य में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सल्ट पुलिस ने बड़ी…
दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में धूमधाम से मनाई गई बैसाखी
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में बैसाखी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर…
