काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा कि लगातार दो दिन की भारी बारिश के कारण किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुयी है। जिस कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। और उन्होंने कहाँ प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की परेशानियों को समझते हुए शीघ्र उचित मुआवजे की धनराशि किसानों के खाते में पहुचाये | भारी बारिश ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है उनकी धान की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। बारिश के पानी में डूबे रहने से धान काली होने लगी है, तो वही मटर और सरसों की फसल की बुवाई करने वाले किसानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है । एक तरफ बढ़ती हुई महंगाई से आम नागरिक से लेकर किसान बुरी तरह त्रस्त है। वही लगातार बारिश प्राकृतिक आपदा ने किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा कर दिया है। जिसकी भरपाई के लिए प्रदेश सरकार को समय रहते करनी चाहिए | और आपदा से प्रभावित किसानों की फसलों का मुआवजा भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि कागजी कार्रवाई में ना करते हुए धरातल पर कार्य करें | और उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों की पीड़ा को भलीभांति समझती है।
Related Posts
निर्धन बच्चों की शिक्षा खतरे में, प्रशासन द्वारा की जा रही सरकारी स्कूलों में तोड़-फोड़
ख़बर शेयर करें – नैनीताल -(गुंजन मेहरा) आम आदमी पार्टी द्वारा नैनीताल तल्लीताल में स्थित और शिक्षा विभाग द्वारा संचालित…
कांग्रेस के सुमित ने जनसंपर्क बढ़ाया.. हल्द्वानी की जनता का मिल रहा साथ….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-(शेर अफगन) कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश ने जनसंपर्क किया जनसंपर्क में जनता का असीम स्नेह प्यार मिला…
पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नीलेश आनंद भरणे महोदय को उधम सिंह नगर पुलिस परिवार द्वारा दी गई भावभीनी विदाई……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र श्री नीलेश आनंद भरणे महोदय के पुलिस महानिरीक्षक पी0/एम0 के पद पर…
