पटना– (एम.सलीम खान) पटना के गांधी मैदान में 27 अक्टूबर 2013 को आयोजित भाजपा की हुंकार रैली के मुख्य वक्ता तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी थे | मोदी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मंच पर पहुंचने के करीब बीस मिनट पहले मैदान में सिलसिलेवार धमाके हुए थे, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में विशेष लोक अभियोजक ललन प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले में एनआईए अदालत के विशेष न्यायाधीश गुरविंदर मल्होत्रा ने इम्तियाज अंसारी, मुजीबुल्लाह, हैदर अली, फिरोज असलम, नोमान अंसारी, इफ़्तिख़ार, अहमद हुसैन, उमैर सिद्दीकी और अजहरुद्दीन को दोषी ठहराया है। वही साक्ष्य के अभाव में फखरुद्दीन को बरी कर दिया गया है। अदालत ने मामले में दोषियों को दोषी करार दिया है। सजा के मामले अदालत ने अगली सुनवाई तय की है।
Related Posts
हल्द्वानी में देवलचोड माध्यमिक विद्यालय के अंदर आयोजित किया गया बालिका कैरियर काउंसलिंग का प्रोग्राम…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी में देवलचोड माध्यमिक विद्यालय के अंदर बालिका कैरियर काउंसलिंग का प्रोग्राम आयोजित किया गया इस…
निर्मला सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसायटी देगी महिलाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण….
ख़बर शेयर करें -कालाढूंगी- भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के सहयोग व एसेंचर के सहयोग से निर्मला सोशल रिसर्च एंड डेवलपमेंट…
पौड़ी पुलिस लक्ष्मण झूला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कर रही है सार्थक पहल….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- राज्य की सबसे बड़ी तीर्थाटन और पर्यटन की चार धाम यात्रा आने वाले कुछ दिनों में …
