बारिश के कारण पिछले 3 दिनों से चुकुंम गांव के लोग फंसे जंगल में

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – (उधम सिंह राठौर)  उत्तराखंड में लगातार बारिश की वजह से कई जगह से तबाही की खबरें सामने आ रही है | लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण रामनगर से 25 किलोमीटर दूर मोहान क्षेत्र के पार पिछले 3 दिनों से चुकुंम गांव के लोग जंगल में फंसे हुए हैं | आपको बता दें कि इन ग्रामीणों के लगभग दो दर्जन से ज्यादा घर कोसी नदी के किनारे होने से बह गए हैं, जिस कारण सभी ग्रामीणों ने चुकूम गांव के पास ही जंगल में पनाह ली है |

जंगले में फ़से हुए लोगों के परिजनों परिजनों से बातचीत की, गई  जो अपने फंसे हुए परिजनों को लेकर काफी दुखी दिखाई दिए, उनका कहना है कि उन लोगों से किसी प्रकार का संपर्क नहीं हो पा रहा है। और वे उनके सकुशल होने की कामना करते हैं। वही मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी बलजीत सिंह भाकुनी ने कहा कि ग्रामीणों तक खाद्य सामग्री राफ्टिंग के जरिए पहुंचाने का कार्य कर रहे है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *