हल्द्वानी– (जफ़र अंसारी) दुग्ध सहकारिताओं में गति प्रदान किये जाने के उद्देश्य से बुधवार को निदेशक डेरी विकास ने विभागीय समीक्षा बैठक कर सरकार को संचालित समस्त योजनाओं से अधिक से अधिक दुग्ध उत्पादकों को लाभान्वित किये जाने के लिए दुग्ध विकास के समस्त अधिकारियों को निर्देश जारी किये। वानिकी प्रशिक्षण संस्थान हल्द्वानी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में निदेशक डेरी विकास बी.एस. फिरमाल ने विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए दुग्ध सहकारिता में गति प्रदान किये जाने के लिए जिला योजना, दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन योजना, महिला डेरी विकास योजना, पशु चारा अनुदान योजना के अंतर्गत जारी की गयी धनराशि का 15 दिन में उपयोग करने और समस्त अधिकारियों से दुग्ध उत्पादको से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र भ्रमण में रहने के दिशा निर्देश दिये । निदेशक डेरी विकास ने किसी भी योजना में धनराशि की आवश्यकता होने पर शीघ्र मांग का प्रस्ताव प्रेषित करे ताकि सम्बन्धित योजना में धनराशि अवमुक्त की जा सके । बैठक में डेरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों समेत समस्त जनपदीय सहायक निदेशक उपस्थित रहे ।
Related Posts
नशा तस्करी में फरार चल रहे 5,000/- रू0 के ईनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार…….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- जनपद में नशा तस्करी में संलिप्त अभियुक्त जावेद उर्फ सोनू जो पहाड़ी क्षेत्रों से चरस को…
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा ली गयी मासिक अपराध गोष्ठी….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- आगामी त्यौहारी सीजन को देखते हुए सभी को चौकस रहने हेतु दिये निर्देश, थाना प्रभारी स्वयं…
योगाचार्य एवं समाजसेवी बहन सर्वेश गोस्वामी जी बहादराबाद में बच्चों के साथ मनाया अपने बेटे सुशील गोस्वामी का जन्म….
ख़बर शेयर करें -रूड़की- योगाचार्य एवं समाजसेवी बहन सर्वेश गोस्वामी जी बहादराबाद में ब्राइट हिल ताइक्वांडो अकादमी पर आकर बच्चों…
