काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सन्दीप सहगल के नेतृत्व में कांग्रेसी नगर निगम मैदान में एकत्र हुए | जहां विभिन्न समस्याओं को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया | प्रदर्शन में सहगल ने कहा कि महानगर की तमाम परेशानियों से जनता जूझ रही है | तो वही क्षेत्र के विकास के नाम पर भाजपा विधायक ने पिछले 20 वर्षों से काशीपुर को जिला बनाने का भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने क्षेत्रीय जनता को मात्र झुनझुना ही दिया है। विकास के नाम पर विधायक चीमा जीरो साबित हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा काशीपुर नगर निगम नाजायज़ रूप से 2% दाखिल ख़ारिज शुल्क लिया जा रहा है जिसको तत्काल समाप्त किया जाये | विगत कई सालों से नवनिर्मित फ़्लाईओवर के पास सर्विस रोड जर्जर स्थिति में होने के कारण बरसात का पानी भर जाता है। जिस कारण तमाम लोग इस रोड पर चोटिल भी हुए हैं | तो वही व्यापारियों का भी काफी नुकसान हुआ है | आरओबी के निर्माण के साथ ही जर्जर अवस्था वाली रोड को भी शीघ्र ठीक करवाई जाए | यदि ऐसा नहीं होता है। तो जनता के साथ कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा के जन प्रतिनिधियों और सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगा | जिसका खामियाजा सत्ता में बैठे लोगों को भुगतना पड़ेगा | इस दौरान कांग्रेस जनों में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, एडवोकेट वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विमल गुड़िया, त्रिलोक सिंह अधिकारी सचिन नाडिग, एडवोकेट महेंद्र बेदी, मुशर्रफ हुसैन, नितिन कौशिक, रवि ढींगरा, राजू, छीना, अब्दुल कादिर, ताहिर खान, मंसूर अली, मेफेयर अफसर अली, सादाब चौधरी, अजीम, राकेश नरूला, प्रभाकर शर्मा, मोहम्मद जुबेर फिरोज, मोहम्मद खालिद, पार्षद टीका सिंह सैनी, मनोज पंत आदि मौजूद रहे |
Related Posts
हर कदम बेटी के संग, मिल कर लाएं बदलाव हम…..
ख़बर शेयर करें -देहरादून- रूम टू रीड इंडिया ट्रस्ट द्वारा अकेता होटल राजपुर रोड़ देहरादून में वार्षिक फ्लैगशिप अभियान हर…
ईपीएफ और ईएसआई के भुगतान कि मांग को लेकर नैनीताल दुग्ध संघ के ठेका कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन” ठेकेदारों पर लगाए गंभीर आरोप
ख़बर शेयर करें -लालकुआँ – (जफर अंसारी) लालकुआ की नैनीताल दुग्ध संघ में कार्यरत ठेका कर्मियों को दुग्ध संघ में…
भाजपा सरकार को अपनी हार साफ दिखाई देने लगी है। डॉ, दीपिका आत्रेय
ख़बर शेयर करें -काशीपुर (सुनील शर्मा) उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ॰ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने तीन काले कृषि कानूनों…
