नगर निगम परिसर में 4 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा)  काशीपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सन्दीप सहगल के नेतृत्व में कांग्रेसी नगर निगम मैदान में एकत्र हुए | जहां विभिन्न समस्याओं को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया | प्रदर्शन में सहगल ने कहा कि महानगर की तमाम परेशानियों से जनता जूझ रही है | तो वही क्षेत्र के विकास के नाम पर भाजपा विधायक ने पिछले 20 वर्षों से काशीपुर को जिला बनाने का भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने क्षेत्रीय जनता को मात्र झुनझुना ही दिया है। विकास के नाम पर विधायक चीमा जीरो साबित हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा काशीपुर नगर निगम नाजायज़ रूप से 2% दाखिल ख़ारिज शुल्क लिया जा रहा है जिसको तत्काल समाप्त किया जाये | विगत कई सालों से नवनिर्मित फ़्लाईओवर के पास सर्विस रोड जर्जर स्थिति में होने के कारण बरसात का पानी भर जाता है। जिस कारण तमाम लोग इस रोड पर चोटिल भी हुए हैं | तो वही व्यापारियों का भी काफी नुकसान हुआ है | आरओबी के निर्माण के साथ ही जर्जर अवस्था वाली रोड को भी शीघ्र ठीक करवाई जाए | यदि ऐसा नहीं होता है। तो जनता के साथ कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा के जन प्रतिनिधियों और सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होगा | जिसका खामियाजा सत्ता में बैठे लोगों को भुगतना पड़ेगा | इस दौरान कांग्रेस जनों में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, एडवोकेट वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विमल गुड़िया, त्रिलोक सिंह अधिकारी सचिन नाडिग, एडवोकेट महेंद्र बेदी, मुशर्रफ हुसैन, नितिन कौशिक, रवि ढींगरा, राजू, छीना, अब्दुल कादिर, ताहिर खान, मंसूर अली, मेफेयर अफसर अली, सादाब चौधरी, अजीम, राकेश नरूला, प्रभाकर शर्मा, मोहम्मद जुबेर फिरोज, मोहम्मद खालिद, पार्षद टीका सिंह सैनी, मनोज पंत आदि मौजूद रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *