देहरादून – (एम सलीम खान) देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्रियों से करीब 1 वर्ष से लोहे की चोरी हो रही थी। वही स्थानीय पुलिस ने गैंग का खुलासा करते हुए लालतप्पड़ चौकी में तैनात सिपाही स्वपिनल ऋषि सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गढ़वाल के डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी ने बताया कि यह सिपाही चोरों के लिए रोड मैप बनाने का काम करता था और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी देने के बदले में हर चोरी से 10 से 15000 तक का हिस्सा लेता था। वहीं उन्होंने बताया कि सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डीआईजी के अनुसार पुलिस ने जांच की तो चोरियों में शामिल मोहम्मद इरशाद निवासी बिजनौर मुकिम्मल निवासी डोईवाला और भोला निवासी ऋषिकेश चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किए गए हैं। डीआईजी ने बताया कि जब चोरों की गिरफ्तारी हुई तो उन्होंने सिपाही की करतूतों का खुलासा किया।
Related Posts
हल्द्वानी-सूक्ष्म जमा योजना के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों की ठगी,मुकदमा दर्ज…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) सूक्ष्म जमा योजना के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों की धोखाधड़ी के मामले में…
इनवर्टर व बैटरी चोरी के 02 आरोपी थाना ट्रांजिट कैम्प पुलिस की गिरफ्त में।..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम सलीम खान) शनिवार को वादी तरुण अरोरा पुत्र मोहन लाल अरोरा निवासी एल० आई०जी० 183/27 निकट…
सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में की गयी कोविड जांच
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (सुनील शर्मा) एलडी भट्ट हॉस्पिटल की टीम ने बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट…
