रुद्रपुर-(एम सलीम खान) उपमहानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र महोदय के आदेशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद उधसिंहनगर महोदय के निर्देशानुसार पुलिस लाइन रुद्रपुर में पुलिस कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य के सम्बन्ध में परामर्श और जागरूकता प्रदान करने हेतु मेंटल हैल्थ और वैलनेस सेमिनार का आयोजन किया गया। डॉ माधवी अवस्थी क्लिनिकल एंड रिहैबिलिटेशन साइकोलॉजिस्ट रूद्रपुर और डॉ ईश कुमार डल्ला, मनोचिकित्सक जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय ने पुलिस कर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी । मेडिकल टीम ने कर्मचारीगणो का उचित मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान एसपी सिटी ममता वोहरा, पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक वेद प्रकाश भट्ट, संजय रावत पीएसडब्ल्यू मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता, डोरी सिंह आरकेएस काउंसलर व जनपद के समस्त थानों व पुलिस लाइन रुद्रपुर के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
Related Posts
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष, ऋतु खण्डूडी भूषण, ने सभी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की दी हार्दिक शुभकामनाएं……
ख़बर शेयर करें -देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष, ऋतु खण्डूडी भूषण, ने सभी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी…
केंद्रीय मंत्री ने भारत सरकार द्वारा 45.33 एकड़ जमीन को उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित करने पर किया आभार व्यक्त….
ख़बर शेयर करें -केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भारत सरकार द्वारा रानी बाग काठगोदाम स्थित एचएमटी…
तुष्टिकरण के अपने विषैले एजेंडा पर चल रही कांग्रेस केदारनाथ को बनाना चाहती है ‘केदार गंज’ – रेखा आर्या
ख़बर शेयर करें -अगस्त्यमुनि: आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत, अगस्त्यमुनि ब्लॉक के…
