काशीपुर– (सुनील शर्मा) ऑल इंडिया केंद्रीय गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह काशीपुर में सभा के राष्ट्रीय सचिव आशीष अरोरा बोबी के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता आयोजित की। आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह ने बीते दिनों प्रदेश में भारी बारिश के चलते आयी आपदा पर केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आपदा में राज्य सरकार ने जनता की कोई मदद नहीं की। आपदा में आम जनता से लेकर किसानों तक का जबरदस्त नुकसान हुआ है। किसानों की फसल बर्बाद हो गयी। उन्होंने कहा कि दस दिनों में आम जनता के साथ साथ आपदा में पीड़ित किसानों की मदद नहीं की तो वह न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करेंगे। उन्होंने पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतें वापस पुरानी कीमतों पर लाने की मांग करते हुए कीमतें वापस नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार से तीनों काले कृषि कानून वापस नहीं लेने पर गद्दी छोड़ने की बात कहते हुए कहा कि ऑल इंडिया केंद्रीय गुरु सिंह सभा के अधीन 15 हजार गुरुद्वारों ने प्रण लिया है कि आंदोलनरत किसानों की हरसंभव मदद सभा की तरफ से की जाएगी। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस 70 में से 60 सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।
Related Posts
चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन…..
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- काशीपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम SVEEP के अन्तर्गत महाविद्यालय प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त के निर्देशन एवं…
फरार हुए पाक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस चार घंटे में किया गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -वशिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने किया आरोपी की पुनः गिरफ्तारी का खुलासा रुद्रपुर-(एम सलीम खान)उप कारागार…
हर बूथ को सशक्त और मजबूत बनाने की दिशा में हो रहा है कार्य-भाजपा प्रदेश….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-भाजपा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अपने दो दिवसीय जनपद उधम सिंह प्रवास पर आये महेंद्र भट्ट ने रुद्रपुर…
