रुद्रपुर (एम सलीम खान) देह व्यापार के आरोपियों को न्यायालय में पेश किया (शुक्रवार को पुलिस ने किया था गिरफ्तार तीन युवतियों सहित आठ लोगों को देह व्यापार में लिप्त पाया गया था) सितारगंज देह व्यापार के धंधे में लिप्त सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आपको बता दें कि शुक्रवार को सितारगंज पुलिस टीम के साथ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने शहर के एक होटल में छापा मारकर तीन युवतियों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। यह रिपोर्ट एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की तहरीर पर दर्ज की गई थी। शुक्रवार को टीम ने इन आरोपियों को गिरफतार किया था जिसमें फिरोजपुर अलीनगर निवासी फैजल खा, ग्राम बरकीडीडी निवासी अंकित राणा, गढीपटटी निवासी पंकज राणा व होटल संचालक कृष्ण कुमार ऊषा अग्रवाल को अदालत में पेश किया। होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ होने के बाद शहर में चर्चाएं हो रही है। वही पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट सितारगंज के अन्य होटलों पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शहर के अन्य होटलों में देह व्यापार का धंधा होने की आंशका है।
Related Posts
ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर यात्रा यात्रियों को जागरूक किया
ख़बर शेयर करें -लालकुआ (जफर अंसारी)होली पर्व को लेकर के रेलवे सुरक्षा बल ने स्टेशन एवं ट्रेनों में सघन चेकिंग…
03 दिसम्बर, 2023 को होगी देहरादून रिखणीखाल विकास समिति की कार्यकारिणी की बैठक……
ख़बर शेयर करें -देहरादून- रिखणीखाल विकास समिति की कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 03 दिसम्बर, 2023 रविवार प्रातः 10:30 बजे श्रीमती…
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया चार साहबजादे चौक का उद्घाटन…..
ख़बर शेयर करें -समारोह में शिरकत कर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया चार साहबजादे चौक का उद्घाटन….…
