रुद्रपुर (एम सलीम खान) (अनैतिकत देह व्यापार में आठ गिरफ्तार) नाकनमत्ता उधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की उप निरीक्षक बसंती आर्या ने पुलिस के साथ छापा मारकर सैक्स रैकेट संचालिका सहित पांच महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कैश और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने उनके खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में देह व्यापार चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद नानकमत्ता पुलिस के साथ संचालिका सहित अन्य को गिरफ्तार किया कर लिया है। आर्या ने बताया कि मौके से आठ मोबाइल फोन आधार कार्ड 7800 सौ रुपए रुपए नगद आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। बता दें कि जिले में अनैतिकता देह व्यापार का धंधा जमकर फल फूल रहा है। वही पुलिस इन धंधे में लिप्त लोगों के लिए काल बनी हुई है।
Related Posts
सहकारी दुग्ध समितियों में बोनस वितरण कार्यक्रम…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ अंतर्गतआज दिनांक 25/10/2023 को गोलापार क्षेत्र की दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति…
जैव विविधता जीवन का मूल आधार, प्रो ललित तिवारी….
ख़बर शेयर करें -नैनीताल-कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रो ललित तिवारी ने मानव संसाधन विकास केंद्र द्वारा आयोजित फैकल्टी इंडक्शन कार्यक्रम में…
लालकुआं पुलिस टीम ने किया 01 वारंटी को गिरफ्तार………..
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल महोदय के द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अधिक से अधिक निरोधात्मक…
