रुद्रपुर (एम सलीम खान) (अनैतिकत देह व्यापार में आठ गिरफ्तार) नाकनमत्ता उधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की उप निरीक्षक बसंती आर्या ने पुलिस के साथ छापा मारकर सैक्स रैकेट संचालिका सहित पांच महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कैश और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने उनके खिलाफ अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में देह व्यापार चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद नानकमत्ता पुलिस के साथ संचालिका सहित अन्य को गिरफ्तार किया कर लिया है। आर्या ने बताया कि मौके से आठ मोबाइल फोन आधार कार्ड 7800 सौ रुपए रुपए नगद आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। बता दें कि जिले में अनैतिकता देह व्यापार का धंधा जमकर फल फूल रहा है। वही पुलिस इन धंधे में लिप्त लोगों के लिए काल बनी हुई है।
Related Posts
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में पौड़ी पुलिस का आदतन अपराधियों पर नव वर्ष में कड़ा प्रहार…
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- संगठित गैंग बनाकर नगर निगम कोटद्वार में लगभग 01 करोड़ 21 लाख रुपये का गबन करने…
कोटद्वार वेटरन प्रीमियर लीग (KVPL 2023) का पहला सेमीफाइनल सिद्धबली क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- कोटद्वार महादेव क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकेट महासंग्राम कोटद्वार वेटरन प्रीमियर लीग (KVPL 2023) का पहला सेमीफाइनल…
नैनीताल राज्य कर अधिकारी और लिपिक घूस लेते हुए विजिलेंस के छापे में अरेस्ट……
ख़बर शेयर करें -उत्तराखण्ड के नैनीताल में सतर्कता(विजिलेंस)विभाग ने संविदा लिपिक 36 वर्षीय दीपक को ₹3000/= रूपये की रिश्वत लेते…
