रुद्रपुर (एम सलीम खान) (झगड़ रहे तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया शांति भंग में चालान) सितारगंज यहां पुलिस ने मारपीट के मामले बीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। खबर के मुताबिक नगर की बाईपास कालोनी में हुई मारपीट के एक मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। यहां के रहने वाले राज मंडल पुत्र शिव मंडल कुमार वार्ड नंबर 17 ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह नानकमत्ता मेले में अपने घर से सितारगंज आ रहे थे कि रास्ते में भीम दास अर्जुन दास निवासी वार्ड नंबर 11 के घर के पास मंदिर की लाइटों की झालर रोड पर लटक रही थी। इससे उसकी गाड़ी टकरा गई। घटना के बाद भीम दास ने उसे गाली देना शुरू कर दी व मारपीट पर उतारू हो गए। बीच-बचाव करने आए उसके पिता शिव कुमार मंडल मौके पर पहुंचे तो भीम दास अर्जुन दास रोहन मनोज दास संजीव कुमार भूपेश विशाल दासु अकाश दास दीपंकर सहित अन्य 10 लोग लोहे की सरिया और हाथी लोहे के पेचकस सहित अन्य हत्यारों से उन पर हमला बोल दिया। इससे उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने भीम दास की तहरीर पर पहले ही मुकदमा दर्ज किया हुआ है। पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही हुड़दंग मचा रहे तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग मैं चालान कर उन्हें उप जिला अधिकारी न्यायालय में पेश किया।
Related Posts
स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -नानकमत्ता – (शादाब हुसैन ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुमार के निर्देश पर नशे के खिलाफ…
अतिक्रमण के विरुद्ध पुलिस का अभियान जारी, कई जगह से हटाया गया अवैध अतिक्रमण……….
ख़बर शेयर करें -उधमसिंहनगर-वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य राजमार्ग के किनारे अतिक्रमण हटाए जाने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस…
साक्षी ने परिवार सहित क्षेत्र का नाम किया रोशन भारतीय सेना में बनी लेफ्टिनेंट….
ख़बर शेयर करें -भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी साक्षी दुम्का…. हल्दूचौड़- हल्दूचौड़ के ग्राम दुम्का बंगर उमापति के गोपाल दत्त…
