रुद्रपुर- (एम सलीम खान) रुद्रपुर में सुन्नी जमा मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों ने शहर इमाम इमामुद्दीन तहसीनी की अगुवाही में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन ऊधम सिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को सौंपा, ज्ञापन में कमेटी के पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा कि भारत देश कौमी एकता और आपसी प्यार मोहब्बत का गुलदस्ता कहलाता है, जहां विभिन्न धर्मो और मजहब के लोग मोहब्बत से रहते हैं, आपको बता दे त्रिपुरा राज्य में आपसी नफ़रत का काम किया जा रहा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सब का साथ सबका विकास की निति पर विश्वास करते हैं, ज्ञापन में कहा गया कि त्रिपुरा राज्य में जुल्म और जियादती बल्कि धर्म स्थालो पर हमला करके हज़रत मुहम्मद मुस्तफा का नाम लेकर और कुरान मजीद को नजर ए आतिश कर इन्सानियत को शर्मसार करने का काम किया जा रहा है,जिसका मुस्लिम समुदाय कड़ा विरोध व्यक्त करता है, इसके अलावा बाजू पर काली पट्टी बांधकर लोगों ने जुम्मे की नमाज अदा की वही उन्होंने त्रिपुरा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की
Related Posts
हल्द्वानी बरेली रोड पर सड़क किनारे खड़े एक ऑटो रिक्शा में अचानक लगी आग।
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) हल्द्वानी बरेली रोड पर सड़क किनारे खड़े एक ऑटो रिक्शा में अचानक आग लग गई।…
वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की, जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव ने सुनी समस्याएं
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी – अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बरेली रोड स्थित आनंद आश्रम वृद्धा आश्रम में कार्यक्रम का…
किरायदारों के सत्यापन न करने पर 11 मकान मालिकों का किया गया 10-10 हज़ार का चालान…
ख़बर शेयर करें -11 मकान मालिकों का किरायदारों के सत्यापन न करने पर किया गया 10-10 हज़ार का चालान… रुद्रपुर-…
