रुद्रपुर- (एम सलीम खान) रुद्रपुर में सुन्नी जमा मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों ने शहर इमाम इमामुद्दीन तहसीनी की अगुवाही में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन ऊधम सिंह नगर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु को सौंपा, ज्ञापन में कमेटी के पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा कि भारत देश कौमी एकता और आपसी प्यार मोहब्बत का गुलदस्ता कहलाता है, जहां विभिन्न धर्मो और मजहब के लोग मोहब्बत से रहते हैं, आपको बता दे त्रिपुरा राज्य में आपसी नफ़रत का काम किया जा रहा है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सब का साथ सबका विकास की निति पर विश्वास करते हैं, ज्ञापन में कहा गया कि त्रिपुरा राज्य में जुल्म और जियादती बल्कि धर्म स्थालो पर हमला करके हज़रत मुहम्मद मुस्तफा का नाम लेकर और कुरान मजीद को नजर ए आतिश कर इन्सानियत को शर्मसार करने का काम किया जा रहा है,जिसका मुस्लिम समुदाय कड़ा विरोध व्यक्त करता है, इसके अलावा बाजू पर काली पट्टी बांधकर लोगों ने जुम्मे की नमाज अदा की वही उन्होंने त्रिपुरा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की
Related Posts
हल्द्वानी- वृक्षारोपण कार्यक्रम में वृक्षारोपण का आयोजन……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- भाजपा पश्चिम मंडल हल्द्वानी जिला नैनीताल उत्तराखंड के तत्वावधान में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में वृक्षारोपण किए…
लालकुआं की एक छात्रा ने हाईस्कूल में फेल हो जाने से की अपनी जीवनलीला समाप्त…….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दुखत्ता निवासी एक छात्रा हाईस्कूल में फेल हो गई। फेल होने के…
यहाँ महिला ने की माँ की हत्या,शव को सूटकेस में भरकर पहुंची थाने,बताई हत्या की वजह…….
ख़बर शेयर करें -कर्नाटक-कर्नाटक के मायको लेआउट पुलिस ने बताया कि शव को कल पुलिस स्टेशन लाया गया था। 39…
