काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी विशिष्ट आमंत्रित सदस्य एवं काशीपुर पूर्व मेयर कांग्रेस प्रत्याशी मुक्ता सिंह ने हल्द्वानी महाविद्यालय एमबीपीजी में हो रहे प्रवेश की मांग को लेकर छात्रों पर लाठियां बरसाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस घटना से साफ जाहिर होता है। कि राज्य की भाजपा सरकार महज अपनी भड़ास निकाल रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह ने कहा कि साढ़े 4 साल में तीन मुख्यमंत्री बदल चुकी भाजपा ने अंत में युवा चेहरे को मुख्यमंत्री तो बना दिया लेकिन हर काम में उनकी अनुभवहीनता साफ दिख रही है। यह सरकार छात्रों को प्रवेश देने के बजाय उन पर लाठियां बरसा रही है। इसमें उच्च शिक्षा मंत्री की भी तानाशाही उजागर हुई है। उन्होंने छात्रों का समर्थन देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार उनके साथ कड़ी है और वह राज्य सरकार से मांग करती है कि सभी छात्रों को प्रवेश दिया जाये । साथ ही उन्होंने कहा कि गुरुवार को रामलीला मैदान में हुई कांग्रेस पार्टी की “विजय संकल्प शंखनाद रैली”की सफलता से भाजपा बुरी तरह दहल गई है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उसके बाद ही राज्य की सभी समस्याओं का समाधान हो पाएगा। मुक्ता सिंह
Related Posts
उत्तराखंड : मिलिये इस बच्चे से यह है विश्व का सबसे कम उम्र का चैस प्लेयर,उत्तराखंड का लाल……
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड-उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, कमी है तो बस उन्हें तरासने की। आये दिन एक के…
धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकरों और रमज़ान,नवरात्रि को लेकर हल्द्वानी कोतवाली में हुई बैठक….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी कोतवाली में रमज़ान और नवरात्रि को लेकर धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकरों पर हुई चर्चा….. .हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी)…
31,हजार दीपोत्सव से सजी हुई अयोध्या जैसा जगमगा उठा तीर्थ द्रोणा सागर…….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- काशीपुर में बीती शाम स्थानीय तीर्थ द्रोणा सागर पर आयोजित चौथा दीपोत्सव कार्यक्रम बड़े ही भव्य…
