रुद्रपुर (एम सलीम खान) उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव व प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा के साथ विपक्षी राजनीतिक दलों समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस अकेले दम पर उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं होगा। प्रियंका ने भाजपा की ओर इशारा करते हुए कहा कि जिसने देश की आजादी के लिए खून नहीं बहाया उन्हें आजादी का अर्थ समझ नहीं आता। उन्होंने रविवार को बुलंदशहर में आयोजित पदाधिकारी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए यह बातें कही। प्रियंका गांधी वाड्रा यहां आयोजित प्रतिज्ञा सम्मलेन में भाग लेने पहुंची थी। उन्होंने कहा कि हम यहां कांग्रेस को मज़बूत करने के लिए आए हैं। क्योंकि कांग्रेस ही देश के लिए बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व आजादी का सम्मान नहीं करता उसे आजादी का अर्थ नही पता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल विकास नहीं लेकर आईं बल्कि आपसी भाईचारा, एकता और अखंडता भी लाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को बेचने का काम किया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि अब समय आ गया है जब यूपी से अहंकारी भाजपा सरकार को उखाड़ फैक दिया जाएं।इस दौरान भारी जनसमूह प्रतिज्ञा सम्मलेन में मौजूद था।
Related Posts
अवैध तरीके से चल रहे क्लीनिक के खिलाफ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से की बड़ी कार्रवाई….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) शहर में अवैध तरीके से चल रहे क्लीनिक के खिलाफ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने…
उदयराज सिंह ने अधिकारियों के साथ नादेही चीनी मिल जसपुर की गन्ना पेराई तैयारियों का लिया जायजा……
ख़बर शेयर करें -जसपुर- जिलाधिकारी एवं आयुक्त गन्ना उदयराज सिंह ने अधिकारियों के साथ नादेही चीनी मिल जसपुर की गन्ना…
हल्द्वानी- नाली निर्माण को जगह दिलाने के लिए अफसर करेंगे स्थलीय निरीक्षण…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- तिकोनिया से केमू स्टेशन तक बन रही नाली निर्माण का काम रोक दिया गया है। इसकी…
