हत्या के मामले में कारवाई नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम सलीम खान) नानकमत्ता- भाई की हत्या के मामले में लंबे समय से कोई कार्रवाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना नानकमत्ता थाने का घेराव किया। ग्रामीणों ने पुलिस नानकमत्ता पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। बता दें कि मनमोहन सिंह पुत्र फूलचंद निवासी ग्राम चैतुआ खेड़ा ने बीती 12 नवंबर को थाना नानकमत्ता पुलिस को तहरीर सौंपी थी। तहरीर में आरोप था कि उसका योगैश सिंह के एक मेडिकल स्टोर में नौकरी करता था।एक नंबर को मेडिकल स्वामी ने अपने परिचितों को दीवाली की दावत दी थी जिसमें योगैश को भी वही रोक लिया था। उसके दूसरे दिन भी योगैश घर नहीं पहुंचा। जब मेडिकल स्वामी से योगैश के बारे में जानकारी मांगी तो उसने कोई सही जवाब नहीं दिया। वही तीन नवंबर को उस का शव सुतलीमठ जंगल की चौकी के पास से बरामद हुआं।योगैश के सर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। वही पुलिस ने 13 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर पाईं। जिससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। वही बीते रोज दर्जनों ग्रामीणों ने थाना नानकमत्ता का घेराव कर मामले के खुलासे की मांग की और मेडिकल स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *