रुद्रपुर (एम सलीम खान) रुद्रपुर- उत्तराखंड देवभूमि फिर एक बार शर्मशार हुई है। रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र में एक दरिंदे युवक ने पांच साल की मासूम से दुष्कर्म करने के प्रयास मामला सामने आया है। बालिका के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। वही मासूम की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मासूम के परिजनों के मुताबिक उनके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बच्ची को बहला-फुसलाकर कर अपने कमरे में ले गया। जहां उसने बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लेकिन बच्ची की चीख पुखार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों के जमा होने पर आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक ने बच्ची को दस रुपए का लालच देकर अपने साथ ले गया। बच्ची के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।
Related Posts
कुंभ क्षेत्र में घुसा गजराज ,,मची अफरा-तफरी,, कड़ी मशक्कत के बाद गजराज को जंगल में वापस भेजा
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार में एक विशालकाय गजराज के कुम्भ छेत्र में आ जाने से हड़कम्प मच…
पीएम जन मन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला प्रशासन की सराहनीय पहल….
ख़बर शेयर करें -केंद्र सरकार एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित पीएम जन मन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल में बोक्सा…
बाल संरक्षण, साइबर सुरक्षा व नशा उन्मूलन के लिए प्रभावी पहलः डीएम
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बच्चों की सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और नशा उन्मूलन जैसे…
