काशीपुर (सुनील शर्मा) शार्ट सर्किट से एक रेडियम की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा करीब तीन लाख की नगदी समेत 80 लाख की मशीने व सामान जलकर राख हो गया। फायर बिग्रेड की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बासियोंवाला मंदिर निकट निवासी दो भाई राकेश कुमार व रमेश कुमार की कुंडेश्वरी रोड पर आरके स्टीकर एंड कार डेकोरेशन के नाम से प्रतिष्ठान है। रोजाना की तरह राकेश दुकान खोलने आया तो दुकान के पीछे से धुआं दिखाई दिया। जिसके बाद उसने दुकान खोली दुकान में आग की लपटे उठती देखी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटे देख आस पास के दुकानदार व राहगीरों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इसी बीच किसी ने दमकल विभाग को सूचना दे दी। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन आग इतनी विकराल थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका। जिसके बाद आईजीएल, सिद्धेश्वरी पेपर मिल समेत पांच दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार रमेश ने बताया कि किसी को देने के लिए दुकान में तीन लाख की नगदी रखी हुई थी। जो आग में जल गई। वहीं आग से दुकान में रखी दो लेजर कटिंग मशीन, प्रिंटर, दो कंप्यूटर समेत बड़े वाहनों की सजावटी सामग्री सब मिलकर करीब 80 लाख का सामान जलकर राख हो गया। इधर दुकान स्वामी व स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग पर आधा से एक घंटे देरी से आने का आरोप लगाया।
Related Posts
देश की सरहद पर एक-एक इंच जमीन के लिए दुश्मनों से लड़ने वाले जवान को भटकना पड़ रहा अपनी ही जमीन के लिए दर-दर
ख़बर शेयर करें – हरिद्वार (वन्दना गुप्ता )देश की रक्षा और देश की एक इंच जमीन दुश्मन मुल्कों के कब्जे…
हल्द्वानी में यहाँ बैंकट हॉल में लटकी मिली एक अज्ञात लड़की का लाश……..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में मुखानी थाना क्षेत्र के मुकुल बिहार में एक बैंकट हॉल में फांसी…
दिनेशपुर पुलिस द्वारा चोरी की दो बाइक बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार…
ख़बर शेयर करें -वादी सर्वेश पुत्र हीरा लाल निवासी कन्टोपा जाफरपुर, थाना दिनेशपुर, जिला उधमसिंहनगर द्वारा मो०सा() हीरो स्प्लेण्डर प्लस…
