काशीपुर (सुनील शर्मा) आज दोपहर दिनदहाड़े ज्वैलर्स को लूटने में नाकाम हुए बदमाश स्पेशल ब्रांच के दारोगा को पिस्टल दिखाकर बाइक लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घंटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। बाजपुर रोड स्थित बता दें कि दो बदमाश जिनमें से एक ने बुरका पहन रखा था, एक ज्वैलर्स को लूटने की फिराक में थे लेकिन उसके हल्ला मचाने पर बदमाश वहां से भागने लगे। वहीं लोग बदमाशों को पकड़ने के लिए उनका पीछा करने लगे। वहीं सामने से आ रहे स्पेशल ब्रांच में तैनात दरोगा का उन्होंने दरोगा की कनपटी पर पिस्टल लगाकर उनकी बाइक छीन ली और मौके से फरार होने में कामयाब हो गये। दरोगा की बाइक छिनने की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
Related Posts
नैनीताल के बंद मकान में लगी आग: लपटों ने लिया विकराल रूप, दमकल की टीम ने पाया काबू…….
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- नैनीताल के आयारपाटा क्षेत्र में न्यू परारी कॉटेज के पास एक बंद मकान में अराजक तत्वों ने…
उत्कृष्ठ कार्य पर नैनीताल दुग्ध संघ सम्मानित……
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- नैनीताल दुग्ध संघ द्वारा पूरे प्रदेश में उत्कृष्ठ कार्य किये जाने पर दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा…
मोहन बिष्ट हैं लालकुआं से भाजपा के उम्मीदवार, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना मेरा पहला लक्ष्य
ख़बर शेयर करें – लालकुआं-(ज़फर अंसारी) जहां उत्तराखंड में चुनावी सरगर्मी बढ़ चुकी है वहीं पर भाजपा से लालकुआं विधानसभा…
