रुद्रपुर (एम् सलीम खान) देवभूमि उत्तराखंड शर्मसार राज्य की राजधानी देहरादून में अनाथ आश्रम में किशोरी से दुष्कर्म (आश्रम में रहने वाला पीड़ित किशोरी का हम उम्र) देहरादून देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून फिर शर्मसार हुई है। राजधानी दून के खडुबुडा क्षेत्र स्थित एक आश्रम में रहने वाली अनाथ किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं आरोपी किशोरी का ही हम उम्र है। स्थानीय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया और उसे उपचार के लिए भेज दिया। देहरादून के खुडबुडा चौकी प्रभारी रवि प्रसाद के मुताबिक अभी तक जांच में यह बात सामने आई है कि किशोरी की काफी दिनों से तबियत ख़राब चल रही थी। चार माह पूर्व मासिक धर्म न होने के कारण तबियत बिगड़ने के बाद आश्रम प्रबंधन ने इसकी शिकायत देर रात पुलिस को दी। बताया गया कि आश्रम का ही एक किशोर लंबे समय से पीड़ित किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी किशोर आश्रम में ही रहता है। किशोर को आश्रम में ही नजरबंद कर दिया गया है। मेडिकल जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं किशोरी के गर्भवती होने की संभावना है। इस बात की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद होगी। मामले की जांच महिला एस आई हिमानी को सौंपी गई है।
Related Posts
केक खाने से बच्ची की मौत: जिस बेकरी से आया था केक, स्वास्थ्य विभाग की टीम के सामने आया चौंकाने वाला सच…….
ख़बर शेयर करें -पटियाला में 10 वर्षीय मानवी ने अपने जन्मदिन पर ऑनलाइन केक ऑर्डर किया था। शाम 7 बजे…
क्लाउड होम ऑटोमेशन सर्व मानवाधिकार की ऑफिस में किया गया एक मीटिंग का आयोजन…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी स्थित सतपाल पेट्रोल पंप के निकट क्लाउड होम ऑटोमेशन सर्व मानवाधिकार की ऑफिस में एक…
लुकास श्रमिकों का धरना,19वे दिन भी जारी श्रम विभाग के उदासीन रवैए पर उठ रहे हैं सवाल…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(अजीत कुमार पांडे) लुकास टी वी एस मजदूर संघ पन्तनगर उत्तराखंड सम्बध्द भारतीय मजदूर संघ का 19…
