रुद्रपुर (एम् सलीम खान) कोतवाली पुलिस ने बीती रात अग्रवाल धर्मशाला के पास दो पक्षों में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास एक कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी शौकिया तौर पर तमंचा और कारतूस लेकर घूम रहा था। रविवार देर रात मुख्य बाजार स्थित अग्रवाल धर्मशाला के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली रुद्रपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश कापड़ी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही विवाद कर रहे युवकों की तलाशी लेते हुए उन्हें खदेड़ दिया। पुलिस कर्मियों ने एक युवक की तलाशी ली तो उनके पास एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआं। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम पता दर ऊ सैजनी किच्छा निवासी स्वदेश कुमार सिंह बताया है।
Related Posts
पुलिस का शराब पीकर वाहन चलाने वालों व लोडिंग वाहनों का सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी 05 चालक गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को शराब पीकर वाहन…
994188221745110926
994188221745110926
नैनीताल-यहाँ चोरों के हौसले बुलंद,पेट्रोल पंप का ताला तोड़ नकदी उड़ा ले गए चोर…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल-उत्तराखण्ड के नैनीताल में तड़के सवेरे पेट्रोल पंप का ताला तोड़कर ऑफिस में रखा लगभग 75 हजार…
