रुद्रपुर (एम् सलीम खान) गुरु तेग बहादुरजी के बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया रुद्रपुर- भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा में गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान दिवस के अवसर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा गोल मार्केट में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। भारत विकास परिषद के सदस्य गुरु सिंह सभा में एकत्रित हुए। जहां शब्द कीर्तन के बाद गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया जिससे बताया गया कि किस तरह अन्याय के खिलाफ गुरुतेग बहादुर ने संघर्ष किया। वहीं उन्होंने अन्याय के खिलाफ सर नहीं झुकाया और धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया। गुरु तेग बहादुर को हिंद की चादर भी कहा जाता है। इसके उपरांत परिषद के सदस्यों ने लंगर की सेवा में अपना योगदान दिया। वहीं गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के ओर से परिषद के सदस्यों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। कमेटी ने परिषद के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए हर वर्ष इस कार्यक्रम के आयोजन का आवाहन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परिषद के अध्यक्ष राजकुमार जिंदल, सचिव अमित गंभीर, कोषाध्यक्ष आकाश गोयल,प्रतीय महासचिव मनोज अरोरा, मीडिया प्रभारी संजय ठुकराल, मंजीत सिंह मक्कड़, गुरमीत सिंह, राजकुमार खनीजो,दीपक अरोरा, सुरेन्द्र मिड्ढा, राहुल सिंघल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Related Posts
देहरादून में पीसीयू की बैठक में 14 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लिए गए निर्णय पर की चर्चा….
ख़बर शेयर करें – काशीपुर-काशीपुर में शनिवार को सत्य चंद्र गुड़िया मार्ग पर एक मॉल में अपने कार्यालय में प्रेस…
पौड़ी गढ़वाल में सिस्टमैटिक वोटर एजुकेशन एंड इलेक्ट्रोलर पार्टिसिपेशन (SVEEP) के अन्तर्गत किया गया रैली का आयोजन…..
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल, पौड़ी गढ़वाल में सिस्टमैटिक वोटर एजुकेशन एंड इलेक्ट्रोलर पार्टिसिपेशन (SVEEP)…
हल्द्वानी: गहने और नकदी लेकर दोस्त संग फरार हुई युवती, पिता ने दर्ज कराई FIR….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – शहर के मुखानी क्षेत्र के बिठौरिया नंबर दो निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी और…
