बाजपुर (मोहम्मद आसिफ) बाजपुर में चीनी मिल के नवीन पेराई सत्र का उद्घाटन प्रदेश के परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कनवेयर बैल्ट का बटन दबाकर और गन्ना डालकर किया। इससे पूर्व वैदिक मंत्रो उच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर चीनी के पेराई सत्र का शुभारम्भ किया गया। चीनी मिल मे पहली गन्ने से लदी बैलगाडी और पहली ट्रेक्टर ट्राली के मालिक को केबिनेट मंत्री द्वारा एक कम्बल, एक बाल्टी देकर और उनका माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान यशपाल आर्य ने कहा कि चीनी मिल की आय बढाने के लिए निकट भविष्य मे इसका आधुनिकीकरण किया जायेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पिछले गन्ने का भुगतान प्रदेश सरकार कर चुकी है जो बेहद सराहनीय कार्य है। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने शीघ्र ही फैक्ट्री मे 155 करोड का पावर प्लांट स्थापित किये जाने की बात कही।
Related Posts
सड़क पर खड़े वाहन दे रहे हैं मौत को दावत” गहरी नींद में सौया जिम्मेदार महकमा” हवाहवाई रहा कप्तान का आदेश।
ख़बर शेयर करें -लालकुआँ- लालकुआँ क्षेत्र में प्रशासन की उदासीनता के चलते बिन इलाज के क्षेत्र का मर्ज बढ़ता ही…
ग्राम प्रधान सरबजीत कौर ने समूह की महिलाओं को किया पौधा वितरण…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- ग्राम प्रधान सरबजीत कौर सुचेतना संस्था के बाल ग्रुप और किशोरी ग्रुप को भी पौधे दिए…
युवती के साथ हुए बर्बरता पर जनता का फूटा गुस्सा , निकाला कैंडल मार्च
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (सुनील शर्मा) दिल्ली में हुई युवती के साथ बलात्कार के बाद बर्बरता पूर्वक हत्या के…
