काशीपुर। (सुनील शर्मा) टांडा उज्जैन अंतर्गत अलीगंज रोड पर शनिवार रात आयोजित माँ भगवती के जागरण में व्यापारी एवं कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी बतौर मुख्य अतिथि सपरिवार शामिल हुए। आशीष अरोरा बॉबी ने माँ की ज्योत प्रज्ज्वलित करने के साथ ही नारियल-चुनरी व प्रसाद अर्पित कर महामायी का आशीर्वाद लिया। विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत गोल्ड म्यूजिक स्टार जागरण मंडली के भजन गायकों ने मधुर आवाज में भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि शक्ति स्वरूपा माँ भगवती की कृपा सभी पर बनी रहे, ऐसी उनकी कामना है। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली व उन्नति की भी कामना की। जागरण का आयोजन शिक्षिका मंजू देवी व रमाकांत ने किया। इस दौरान आशीष अरोरा बॉबी के साथ जसवंत सिंह ग्वाल, संजय ठाकुर, गुरनाम सिंह, मनोज शर्मा गुड्डू, चंद्रशेखर प्रजापति, मंसूर अली मंसूरी, विपिन राजा, प्रिंस बाली, गुलजार आदि भी थे
Related Posts
हरेला पर्व पर स्कूल में चुघ ने किया पौधारोपण……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ…
क्या चंद आपराधिक प्रवर्ति के वन गुर्जर ही बन रहे है पूरे गुर्जर समुदाय का कैंसर….
ख़बर शेयर करें – क्या चंद आपराधिक प्रवर्ति के वन गुर्जर की वजह से हो रहा गुर्जर समुदाय के अधिकारों…
भारी जनमत के साथ निकाली पैदल रैली,सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष युवा रैली में हुए शामिल
ख़बर शेयर करें – लालकुआं-(राहुल दुमका) विधानसभा में सियासत जोरों पर है जहां एक तरफ कांग्रेसी प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री…
