रुद्रपुर- (एम सलीम खान) उत्तर प्रदेश के बिलासपुर से स्मैक लेकर आ रहे दो तस्करों को कोतवाली पुलिस ने रामपुर रोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 9.76 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां से न्यायालय ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिली। जिस पर सुबह वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश कापड़ी चौकी प्रभारी रम्पुरा अनिल जोशी, सिपाही गणेश और मनोज ने रामपुर रोड़ पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान बिलासपुर की ओर से आ रहे टेम्पो चालक ने पुलिस को देखकर टेम्पो को दूसरी रास्ते पर मोड़ लिया। पुलिस ने टेम्पो का पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसमें बैठे वनभूलपुरा हल्द्वानी निवासी सलीम और वसीम को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस को कुल 9.76 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। सलीम पहले भी एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। उसका पुराना अपराधिक इतिहास है।
Related Posts
एस टी इंटर कॉलेज में संपन्न हुई सी आर एस टी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन क्लब की आम सभा की बैठक…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- सी आर एस टी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन क्लब की आम सभा की बैठक आज सी आर…
रेस्टोरेंट की सीढ़ी को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ हंगामा
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) रुद्रपुर में एक रेस्टोरेंट के मालिक द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र लिखा…
धरने पर बैठे किसानो को अनियंत्रित कार ने कुचला
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर – (मलकीत सिंह) लखीमपुर तिकोनिया में एक बड़ी शर्मनाक घटना का मामला सामने आया है…
