रुद्रपुर– (एम् सलीम खान) यहां थाना ट्रांजिट कैंप में घरेलू कलह से तंग आकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। वही मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति का परिवार से मामूली बात को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार की दोपहर को राधेश्याम का किसी बात को लेकर परिवार से झगड़ा हो गया था। कुछ देर बाद वह कमरे में गया और फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक जब कमरे से कोई आवाज़ नहीं आई तो परिवार के लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन दरवाजा अंदर से लॉक था। परिवार ने कड़ी मेहनत के बाद दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। राधेश्याम का शव पंखे के कुंडे से लटका हुआ था। राधेश्याम ने आत्माहत्या कर ली थी। मामले की सूचना मिलने पर थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पुलिस आत्माहत्या के कारणों की जांच कर रही है।
Related Posts
ग्रामीण क्षेत्र में 7000 आंगनबाड़ी और सहायिकाओं की नियुक्ति जल्द : रेखा आर्या….
ख़बर शेयर करें -सहसपुर ब्लॉक में आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का लोकार्पण किया देहरादून – महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास…
ADG L/O उत्तराखंड द्वारा वीवीआईपी कार्यक्रम हेतु तैनात किए गए सम्पूर्ण पुलिस सुरक्षा, यातायात व पार्किंग प्रबन्ध का लिया जायजा ब्रीफ़िंग कर अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) पीएम मोदी की चुनावी रैली को लेकर वी0 मुरुगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं…
रेलवे स्टेशन पर विघुत विभाग में प्रथम तकनीशियन पद पर तैनात कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने से मौत…….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं-लालकुआं रेलवे स्टेशन पर विघुत विभाग में प्रथम तकनीशियन पद पर तैनात कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान…
