रुद्रपुर (एम् सलीम खान ) (महिलाओं ने लिया संकल्प इस बार मीना शर्मा हमारी विधायक) रुद्रपुर उत्तराखंड महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने शनिवार को शिव नगर,विवेक नगर टाजिट कैम्प में जन संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान मीना शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जन संपर्क किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की गुगी बाहरी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में परिवर्तन बेहद जरूरी है और इसके लिए हमें सड़कों पर उतरना होगा। शर्मा ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल कर दें। इस दौरान शर्मा के साथ निगम पार्षद मोहन भारद्वाज, राजेंद्र राठौड़, सुदर्शन शर्मा, गौरव दास, ममता श्रीवास्तव,मधु सिकदार, अरविंद सक्सेना, नितिन कुमार, अकाश बैरागी सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।
Related Posts
बिंदुखत्ता को राजस्व गाँव बनाए जाने की माँग पर अब भी नहीं हुई ठोस कार्यवाही: यशपाल आर्य ने सरकार पर साधा निशाना
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान बार मामला उठाए जाने के बावजूद बिंदुखत्ता को राजस्व गाँव घोषित…
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने मनाया प्रथम स्थापना दिवस…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी/कोटद्वार- हल्द्वानी में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के द्वारा आज रामपुर रोड स्थित कार्यालय में स्थापना दिवस…
ईद के दिन दोस्त बना कातिल: जसपुर में नशे में धुत समीर ने चाकू से गोदकर अरमान अली की हत्या….
ख़बर शेयर करें -जसपुर – क्या समीर ने ईद के दिन ही अरमान अली को उतारा मौत के घाट वारदात…
